बाल दिवस विशेष- चाचा नेहरू के बारे में कुछ विशेष बातें - Ye Mandi

Find Best Deal on Amazon

Taja

Post Top Ad

Keep Social Distance

Wednesday, November 13, 2019

बाल दिवस विशेष- चाचा नेहरू के बारे में कुछ विशेष बातें



भारत में 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले प्रधामनंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस भी होता है। दरअसल पूर्व पंडित जवाहर लाल नेहरु की बच्चे बहुत पसंद थे और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरु कहकर पुकारते थे। इसलिए उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रुप में मनाया जाने लगा इस दिन बच्चों को उनके बच्चों के अधिकार और उनकी शिक्षा के प्रति जागरुक भी किया जाता है।

जाने देश के पहले प्रधानमंत्री के बारे में कुछ जरूरी बातें

1. जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके बच्चों और गुलाब के प्रति लगाव के बारे में सभी जानते थे।
2. उनका कहना था कि आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। हम उनका किस तरह पालन- पोषण करते है यह देश के भविष्य के बारे में बताता है।
3. पंडित जवाहर लाल नेहरू कश्मीर के एक प्रवासी पंडित परिवार से थे पेशे से वरकील पंडित मोतीलाल नेहरू और उनकी पत्नी स्वरूप रानी की चार संतानों में जवाहर लाल नेहरू सबसे बड़े थे।
4. जवाहर लाल नेहरू की शादी 1916 में कमला नेहरू से हुई। शादी के एक साल बाद ही इंदिरा प्रियदर्शनी का जन्म हुआ जो आगे चलकर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं।
5. 16 साल की उम्र तक जवाहर लाल नेहरू की अधिकांश शिक्षा उनके घर पर ही हुई। इस दौरान उन्हें अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत भाषा की शिक्षा मिली, लेकिन अंग्रेजी की पढ़ाई पर विशेष जोर रहा।



6. इसके बाद 1905 में नेहरू जी ब्रिटेन चले गए और वहां से आगे की पट़ाई की। उन्होंने यहां कैब्रिज में नेचुरल साइंस की डिग्री हासिल करने के लिए तीन साल गुजारे। इसके बाद अगले दो साल में नेहरू जी ने बैरिस्टरी की पढ़ाई की।
7. जवाहर लाल नेहरू की इच्छा थी कि वह बरतौर वकील प्रक्टिस करें लेकिन यह काम कुछ दिन तक ही कर सके। महात्मा गांधी जिस तरह अंग्रेजों से देश को मुक्त कराने के लिए अभियान चला रहे थे, उससे नेहरू काफी प्रभावित हुए।
8. आजादी के आंदोलन में पंडित नेहरू को 1929 में पहली बार जेल हुई । इसके बाद कई बार उनकी गिरफ्तारी हुई। इस दौरान नेहरू ने अपने मां-बाप और बीमार पत्नी को खो दिया।
9. यह जवाहर लाल नेहरू ही थे जिन्होंने भिलाई, राउरकेला और बोकारो जैसे देश के सबसे बड़े स्टील प्लांट स्थापित किए। इतना ही नहीं आईआईएससी और आईआईटी जैसे कई बड़े शैक्षिक संस्थान भी स्थापित किए।
10. बाल दिवस का दिन देश के भविष्य के निर्माण में बच्चों के महत्व को बताता है। इस दिन बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक किया जाता है।
11. कई देशों में 1 जून को बाल दिवस मनाया जाता है। वहीं, चीन में 4 अप्रैल , पाकिस्तान में पहली जुलाई, अमरीका में जून के दूसरे रविवार को बाल दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा ब्रिटेन में 30 अगस्त, जापान में 5 मई, पश्चिमी जर्मनी में 20 सितंबर को बाल दिवस मनाते हैं।










No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot