मेरा गाँव-एक सूंदर वर्णन सपना शर्मा की कलम से - Ye Mandi

Find Best Deal on Amazon

Taja

Post Top Ad

Keep Social Distance

Saturday, January 12, 2019

मेरा गाँव-एक सूंदर वर्णन सपना शर्मा की कलम से

नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से आपका हमारे इस वेब पोर्टल में। आप सभी का धन्यवाद् कि आप अपना सहयोग हमें दे रहे है। निवेदन रहेगा कि हमें सुझाव देते रहिएगा जिस से हम और ज्यादा सुधार कर सकें। आज की कविता लिखी है सपना शर्मा जी ने अपने बचपन को याद करते हुए गाँव का सूंदर वर्णन।

मेरे गाँव में बसता है मेरा बचपन ,
गाँव का ये व्यस्त बाना लोगों की ताका झांकी ,
पर है बचा यहीं सुकून भी है,
याद है मुझे मेरा गांव जहॉं हर चीज में मेरे बचपन का,
वो बेशकीमती खजाना आज भी बसता है,
झांक आई हूँ फिर हर वो जगह,
जहाँ नन्हे से नादान दिल ने सपनों की पहली उड़ान भरी थी,
मिट्टी से लथपथ वो पल इन साफ़ सुथरों से कितने अच्छे थे,
आंखों में झलक हर बार उन लोगों की, खेतों की, पेड़ों की,


यह भी पढ़ें:- मैं तो लिख देता हूँ- A Poem who share Poet's feeling

बेहद अपनापन जगाते है,
महसूस होता है आज भी उस एकांत में,
मेरे उस छोटे से गाँव में अपनों के बिच कितनी महफ़ूज़ हूँ,
जज्बात है कुछ तो बात है,
दिल को छू जाने वाले न जाने अनगिनत से कितने हर शाख पर पड़े अहसास है,
शैतानियाँ पेड़ के झूलों में पड़ी है वहीं,
नालों के कीचड़ में छपाक से पत्थर को फेंकना,
बरसात में घर वालों से छुपकर वो अठखेलियां करना,
दोस्त वो नादान से जिनमें प्यार सिवा कोई समझ ही नहीं,


यह भी पढ़ें:- तुम्हारी आंखे - जिन पर में मरता था

कभी खेल खेल में रिश्तों की दुनिया का अजीब ताना बाना सजाना,
तो कभी खुले गगन के तले एक छोर से दूसरे छोर को भाग कर पकड़ने की वो,
बेमतलब से कोशिश कैसे सहेजू में इन पन्नो में वो मेरी जिंदगी का वो,
अनमोल हिस्स्सा अनगिनत नादानियों से भरा पड़ा है जहां,
हर एक किस्सा हर डाल पर फुदक फुदक कर,
चिड़ियों सा जश्न बिन वजह ही मनाते रहे,
आज न जाने क्यों उस आजादी उस जश्न के लिए निश्छलता से मनाने के लिए हम बस तरसते ही रहे।

इस कविता को यूट्यूब पर सुनने के लिए निचे क्लिक करें
Also visit our Youtube chanel and Subscribe


इस सूंदर कविता के लिए सपना शर्मा जी का धन्यवाद और दुआ की वो हमेशा ऐसा ही लिखती रहे। और हाँ कुछ दिनों से वो शारीरिक रूप से अस्वस्थ है तो उनके लिए दुआएं कीजिएगा कि वो जल्दी ठीक हो।
अगर आप भी हमें अपनी कवितायेँ भेजना चाहते है तो आप हमने मेल कर सकते है rajarisingdirect@gmail.com पर तथा व्हाट्सएप्प 82638-79389
हमारे ब्लॉग को पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्। अगर ये जानकारी आपको उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। इस भर्ती से सम्बंधित कोई भी अधिक जानकारी व शिकायत comment में जरूर बताये। You can contact on rajarisingdirect@gmail.com हम आपके लिए ऐसे ही और लाभदायक ब्लॉग लेकर आते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot