Ye Mandi

Find Best Deal on Amazon

Taja

Post Top Ad

Keep Social Distance

Thursday, September 5, 2019

HP Post Office GDS Gramin Dak Sevak Result Declared Check it

9:33 AM 0


  •  Download From Here


  • The Result of GDS Himachal Pradesh Gramin Dak Sevak is Declared hereby







    Read More

    Sunday, August 18, 2019

    हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी और सुकेती खड़ में बाढ़ से मंडी में कोहराम, हाई अलर्ट घोषित

    3:06 AM 0

    मंडी को वैसे तो छोटी काशी कहा जाता है लेकिन बावजूद इसके भी हमेशा या यूँ कहे कि हर साल बरसात में तबाही मच जाती है। हर साल की तरह इस साल भी आज यानि 18 अगस्त को पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से आज सुकेती खड़ और ब्यास में भारी उफान था। जिस से काफी नुकसान हो गया कुछ गाड़ियां भी बह गई और कुछ मंदिरो में पानी घुस गया। मंजर ऐसा था की मंदिर यानी जो सबकी रक्षा करते है उनकी रक्षा भी हमको करनी पड़ रही थी। आप वीडियो में नजारा देख सकते है



    बाकी ऐसे मंजर होते रहेंगे क्यूंकि दोष हमारा ही है। जब तक हम इन विषयों पर नहीं सोचेंगे तब तक हमको ये सहते ही रहना होगा।











    Read More

    Friday, August 16, 2019

    रवि शास्त्री फिर बन गए इंडियन क्रिकेट टीम के कोच, 5 खिलाडियों को छोड़ा पीछे

    7:34 AM 0

    भले ही हम वर्ल्ड कप हार गए हो लेकिन हमारे इंडियन क्रिकेट के कोच को एक और आफ्टर retirment इनिंग खेलने का अवसर मिल गया है।

    आज ही BCCI द्वारा एक समिति जिसके अध्यक्ष कपिल देव थे ने रवि शास्त्री को 2 सालों के tennure के लिए इंडिया क्रिकेट टीम के Head कोच के रूप में चुना है। इस दौड़ में और भी 5 लोग दौड़े थे लेकिन रवि शास्त्री शायद टीम के साथ जिम और प्रैक्टिस सेशन में खुद भी पसीना बहते होंगे इसीलिए शायद वो भी टीम की तरह फ़ीट थे और सबसे तेज दौड़े।

    ये तो थी हमारी तफरी लेकिन हाँ बाकी लोगो की अपेक्षा उनको ज्यादा लोगो ने चाहा है और बन गए। आप ये वाला लेटर देख लो:-


    थोड़ा सा आपका टाइम और लेते है आपको बता देते है ये हुआ कैसे? एक क्रिकेट सलाहकार समिति बनी थे अध्यक्ष थे हमारे कपिल देव जी। बेचारे खुद तो कोच नहीं बन सके पछता रहे होंगे। अभी इस समिति ने 7 बजे से घोषणा की।
    मुख्य कोच की दावेदारी में कुल छह नाम- रोबिन सिंह, माइक हेसन, लालचंद राजपूत, फिल सिमंस, टॉम मूडी और रवि शास्त्री का नाम था। सिमंस ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया था।
    कप्तान विराट कोहली ने खुलकर शास्त्री को दोबारा कोच बनाए जाने की वकालत की थी। उन्होंने वेस्ट इंडीज दौरे पर जाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अगर शास्त्री दोबारा कोच बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी।





    शास्त्री जी का यदि ट्रैक रिकॉर्ड देखे तो काफी बेहतर रहा है। वो 2014 से 2016 तक टीम के डायरेक्टर रहे थे। 2017 में ज चैम्पियन ट्रॉफी के बाद अनिल कुंबले ने इस्तीफ़ा दिया तो कोच बन गए।
    बिना आंकड़ों के आप सोचेंगे की में गप्पे मार रहा हूँ खुद देख लो (Fact Check )

    Read More

    Tuesday, August 13, 2019

    कुछ दिनों से चारों तरफ तिरंगे की ही रौनक है- Poetry By Homkrishan "Raj"

    12:22 PM 1
    Happy Independence day to all of you and also Happy Raksha Bandhan

    कुछ दिनों से चारों तरफ तिरंगे की ही रौनक है,
    ऐसा लग रहा है जैसे 15 अगस्त आने वाला है,
    ऐसा लग रहा है जैसे स्वतंत्रता दिवस आने वाला है।

    सन 47 के 15 अगस्त को जब हमें आजादी मिली थी,
    बहुतों को तो कीमत इसकी जान से देनी पड़ी थी,
    कुछ पल याद कर लो उन्हें उनकी शहीदी का दिन आने वाला है।
    कुछ दिनों से चारों तरफ तिरंगे की ही रौनक है,
    ऐसा लग रहा है जैसे 15 अगस्त आने वाला है।

    आजादी चाहे किसी की भी हो आसानी से कहां आती है,
    ना जाने कितने सुरमाओं की जान तक चली जाती है,
    उन सभी के पद चिन्हों को चूमने का दिन आने वाला है।
    कुछ दिनों से चारों तरफ तिरंगे की ही रौनक है,
    ऐसा लग रहा है जैसे 15 अगस्त आने वाला है।

    धीरे-धीरे एक-एक कर साल बीतते जा रहे,
    भूलकर शिक्षा उन आदर्शों की हम किस ओर जा रहे,
    इसी राह पर चलते चलते एक दिन अंधेरा छाने वाला है।
    कुछ दिनों से चारों तरफ तिरंगे की ही रौनक है,
    ऐसा लग रहा है जैसे 15 अगस्त आने वाला है।

    71 साल से आजाद है हम पहचान जैसे विलुप्त हुई,
    बाकी देशों की तरक्की आसमा को छूने लगी,
    हारे नहीं है हम भारतवासी एक दिन आसमान छूने वाला है।
    कुछ दिनों से चारों तरफ तिरंगे की ही रौनक है,
    ऐसा लग रहा है जैसे 15 अगस्त आने वाला है।


    15 अगस्त 2019 को यादगार बनाए यहां से खरीदें tshirts वो भी मात्र 199 रूपए में और भी बहुत कुछ है खास

    हम नाम के आजाद हो गए सोच अभी भी गुलाम है,
    आज हम को लूटते अपने ही बड़े-बड़े नाम है,
    इन लुटेरों को बाहर भगाओ ये संदेश फैलने वाला है।
    कुछ दिनों से चारों तरफ तिरंगे की ही रौनक है,
    ऐसा लग रहा है जैसे 15 अगस्त आने वाला है।

    कुछ शासन ने हमको लूटा कुछ प्रशासन ने दबाया है,
    कुछ देशभक्त जांबाजों ने इन्हें पल-पल सबक सिखाया है,
    अब 1/125 करोड़ इन्हे सबक सीखाने वाला है।
    कुछ दिनों से चारों तरफ तिरंगे की ही रौनक है,
    ऐसा लग रहा है जैसे 15 अगस्त आने वाला है।

    देश के युवा हर तरफ बेरोजगारी देख रहे,
    रोजगार ना मिल रहा तो नशे की मार झेल रहे,
    नौकरी में रिश्वतखोरी, बेईमानी और राजनीति का ही बोलबाला है।
    कुछ दिनों से चारों तरफ तिरंगे की ही रौनक है,
    ऐसा लग रहा है जैसे 15 अगस्त आने वाला है।

    नारी कि यहां इज्जत नहीं रोज खिलवाड़ होते हैं,
    ऐसी सुर्ख़ियों से समाचार पत्र रोज भरे होते हैं,
    कोई और नहीं जिम्मेवार इस देश का हर एक रहने वाला है।
    कुछ दिनों से चारों तरफ तिरंगे की ही रौनक है,
    ऐसा लग रहा है जैसे 15 अगस्त आने वाला है।

    किसानों को फसलों का मूल्य नहीं मिलता मजदूर को उसका वेतन,
    फिर भी उनके लाडले सीमा पर बचा रहे हमारा वतन,
    इन बहादुर सैनिकों को झुककर सलाम करने का दिन आने वाला है।
    कुछ दिनों से चारों तरफ तिरंगे की ही रौनक है,
    ऐसा लग रहा है जैसे 15 अगस्त आने वाला है।

    विदेशों के लोग विकसित होकर अविष्कारों के आयाम छू रहे,
    हम लोग आंतरिक जाति धर्म और अलगाववाद से जूझ रहे,
    सभी को तिरंगे के नीचे बैठ कर वैर भाव भुला देने का दिन आने वाला है।
    कुछ दिनों से चारों तरफ तिरंगे की ही रौनक है,
    ऐसा लग रहा है जैसे 15 अगस्त आने वाला है।

    इन समस्याओं से आहत होकर मेरे देश में अभी भी जान बाकी है,
    सबसे ऊपर आने के लिए हमें चंद लम्हे ही काफी है,
    अब देश का नागरिक हर रोज स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है,
    विश्वास "Raj" कि हमारा स्वर्णिम युग आने वाला है,
    जल्दी हमारा देश फिर से सोने की चिड़िया बनने वाला है,
    फिर 1 दिन नहीं हर दिन चारों तरफ तिरंगे की ही रौनक होगी ऐसा लगेगा जैसे 15 अगस्त हर रोज आने वाला है।।

    Written By Hom Krishan *Raj*


    Read More

    Thursday, August 8, 2019

    मानसून के मौसम में खाना जरा देख कर खाएं, फ़ूड पॉइजनिंग हो सकती है

    8:44 PM 0

    तो चलो भइया, काफी लम्बे इंतजार के बात मानसून ने अपना काम शुरू कर दिया है वो भी जोरो शोरो से।

    बोले तो पिछले 48 घंटे से लग रहा है कि अब बारिश हो रही है। कुछ एक Dialouge है जो लगभग हर आदमी बोलता है :-

  • भाई बारिश हो रही है चलो चाय पकोड़े खाते है //
  • अरे इतना अच्छा मौसम है बिस्तर में बैठ कर कुछ खाते है //

  • मतलब मामला सारा है खाने से सम्बंधित। लोग इस मौसम में खाने के बड़े शौक़ीन होते है लेकिन शायद भूल जाते है की सबसे ज्यादा बीमारियां भी इसी मौसम में आते है। यदि हम बैक्टीरिया की बात करे तो वो सबसे ज्यादा सक्रिय इसी मौसम में होते है। चलिए आप बीमार न हो इसमें छोटा सा अपना योगदान देते है नीचे देखिये वो खाने के option जो आपको खाने चाहिए :-

  • मसालेदार खाने से बचें :-
    प्यारे foodie लोगों मुझे मालूम है बरसात में सबसे ज्यादा आपका मन चटपटा तथा मसालेदार व तला हुआ खाना खाने को करता है। लेकिन अगर हमें किसी प्रकार समस्या से बचना है तो इस ऐसे चटपटे खाने के आस पास मंडराना ठीक नहीं क्यूंकि आजकल गंदे पानी, बैक्टीरिया तथा वायरस के कारन स्किन की समस्या बढ़ जाती है तथा इस तरह का खाना आपके रक्तसंचार और शरीर के तापमान को बढ़ा देता है जिस से एलेर्जी बढ़ने का खतरा है।

  • छाछ या लस्सी:-
    छाछ या लस्सी को अक्सर हम गर्मी को मौसम में इस्तेमाल करते है लेकिन बरसात के मौसम में इस तरह के तरल पदार्थों के सेवन से हमे बचना चाहिए क्यूंकि इसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा है जो पेट की समस्याओं को बढ़ा सकता है।

  • बाहर के खाने को avoid करें
    इस मौसम में थोड़ी सी मेहनत अगर अपनी रसोई में की जाये तो बेहतर होगा। हम अक्सर आजकल बाहर खाना खाने चले जाते है जो हमारी सेहत बिगाड़ सकता है क्यूंकि बाहर के खाने से बैक्टीरिया तथा वायरस के इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा है।

  • न लें चाय कॉफी:-
    अगर आप चाय कॉफी से बच सको तो वो बेहतर होगा मुझे मालूम है आपका मन शाम के 5 बजे रिमझिम बारिश के बिच चाय पकोड़े खाने को करता है लेकिन, लेकिन
    भाई साहब मन मसोसकर बैठ जाइये और घर के सामने तुलसी के पते लाकर उबालिये। उसका पानी पीजिये जो आपको संक्रमण से बचाएगा।

  • उबला हुआ पानी पिए:-
    ऐसे मौसम में हमे पानी के प्रति बड़े सेंसिटिव होना चाहिए क्यूंकि अक्सर बीमारियां पानी से ही ज्यादा लगती है आजकल। पानी को उबाल कर पियें जिस से वो आपको गले के संक्रमण से भी बचाएगा। और ऐसी सब्जियां खाएं जिसमे पानी की प्रचुर मात्रा हो सकें तो बेमौसमी सब्जियां खाने से बचे।

  • अदरक लहसुन का सुप:-
    शरीर में पानी की कमी को पूरा करने व इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए गर्म सूप पीना सबसे कल्याणकारी होगा। आप अदरक और लहसुन का सूप ले सकते है इस से आपकी पाचन शक्ति भी मजबूत होगी।

  • विटामिन सी से भरपूर फल:
    विटामिन सी हमारे इम्म्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है जो हमको बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। जितना ज्यादा हो सके हो आजकल खाने में निम्बू मौसमी, नाशपाती, तथा संतरा शामिल करें।


  • भाप में पकी सब्जियां करें शामिल:-
    आजकल हमको सब्जियों को भाप में पकाकर खाने से बहुत लाभ होगा। वैसे हम सलाद को अक्सर लेते है लेकिन कच्ची सब्जियां बरसात में एक अच्छा ऑप्शन नहीं है।

  • तो ये सब फ्री ज्ञान की बातें थी लेनी हो तो ले लो बाकी आपकी मर्जी।

  • Isi prakar ki kuch or gyan ki baaton ke liye aap humare sath jude rahen.









    Read More

    Thursday, August 1, 2019

    HP TET June 2019 का परिणाम घोषित, यहां Check करें

    7:37 PM 0

    आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा आठ विषय पर पर ली गई अध्यापक पात्रता टेस्ट TET जून 2019 का परिणाम घोषित किया।

    ये आठ विषय थे {JBT, Shastri, Language Teacher, TGT(Non-Medical), TGT(Medical), TGT(Arts), Punjabi, Urdu} यह परीक्षा जून के महीने में ली गई थी। परीक्षा का परिणाम आप बोर्ड के वेबसाइट पर देख सकते है। यहां लिंक पर भी क्लिक करके आप चेक कर सकते है।

    Read More

    Tuesday, July 23, 2019

    हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector of Police) की Answer Key घोषित की

    10:26 AM 0

    हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा आज SI यानी कि सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector of Police) की पोस्ट के Answer Key घोषित की

    आयोग ने बीते रविवार 21 जुलाई को सब इंस्पेक्टर पद जिसका पोस्ट कोड 729 है के लिए लिखित साक्षात्कार लिया था । उन्हीं लिखित साक्षात्कार की Answer Key बोर्ड की वेबसाइट पर चढ़ा दी गई है। आपको वेबसाइट खंगालनी ना पड़े इसलिए सभी सीरीज की Answer Key मैं यहां नीचे लिंक सहित दे रहा हूं आप अपनी मर्जी के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं।



    हिमाचल प्रदेश से जुड़े अन्य भर्ती संबंधी जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े





    Read More

    Thursday, July 4, 2019

    Breaking News : पिछले 24 घंटों में तीसरे विश्व युद्ध की स्थिति बनते बनते रह गई, वजह Facebook, Whatsapp, Instagram

    1:06 PM 0

    Breaking News :-
          पिछले 24 घंटों में तीसरे विश्व युद्ध की स्थिति बनते बनते रह गई

    जी हाँ , आप बिलकुल सही पढ़ रहे है, चलो विस्तार से जानते है। बात है 3 जुलाई 2019 की, जहां (उत्तरी भारत) आज का दिन सबसे गर्म दिन की श्रेणी में आया, मानसून का इंतज़ार लोग बाहें खोल कर कर रहे थे। मानसून बुलाने के लिए जो सबसे (Through Proper Channel) सटीक रास्ता था, यानी अपनी भड़ास Facebook, Whats App तथा Instagram पर निकालना चाहे वो कोई शायरी हो या गर्मी को कोसना। लेकिन जब आप इन्ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटोज और वीडियोस भी न भेज पा रहे हो तो दुःख और भी बढ़ जाता है। लेकिन ख़ुशी इस बात की है की 4 जुलाई की सुबह आते-आते सभी कुछ Normal हो गया अपने दुःख दर्द फोटो और वीडियोस में भेजना भी शुरू हो गया और मानसून भी आ गया।

    अब आप भी सोच रहे होंगे की कहाँ की बात कहाँ जोड़ दी। अब आपको पूरा समझाते है

    पिछले कल शाम के बाद फेसबुक, व्हाट्सप्प और इंस्टाग्राम जो की सोशल प्लेटफार्म है, में एक Bug आ गया। सरल भाषा में कहे कि तीनों अच्छे से काम नहीं कर पाए। निचे कुछ तस्वीरें आपको हम दिखाएंगे की किस तरह की प्रोबलम सामने आई।
    यक़ीनन ये सब आपने भी महसूस किया होगा लेकिन फिर से अपने इंटरनेट को कोसा होगा (मेरी तरह)। Problem- इनमें से किसी भी प्लेटफार्म में फोटो शो नहीं हो रहे थे न ही वीडियोस।

    अब कहने को तो ये छोटी सी बातें है लेकिन आज के परिवेश में यह स्थिति बन गई है कि चूल्हा जले न जले लेकिन इंटरनेट या यूँ कहे की उपरोक्त तीनों पर status/Story शेयर न किया तो खाना पचता नहीं। रात होते तक तो (मानसून का जिक्र हमने उत्तरी भारत का किया लेकिन ये समस्या पूरे विश्व भर में आई ) पूरी सोशल मीडिया comunity जाग गई ट्विटर पर लोग बोलने लगे। ये टॉपिक ट्रेंडिंग करने लगा। इसीलिए हमने इसे तीसरा विश्व युद्ध कहा क्यूंकि इसमें एक तरफ थी सारी सोशल मीडिया कम्युनिटी और दूसरी ओर 3 कम्पनीज।

    बात तब बड़ी हो जाती है जब हम कहते है की तीसरे विश्व युद्ध में भी इतने लोग हिस्सा नहीं लेंगे जितनों ने यहां पर लिया।

    वैसे इतना जरुरी हो गया है ये सब हमारी busy जिंदगी में भी। लेकिन अंत भला तो सब भला सुबह होते होते सब ठीक हो गया उत्तरी भारत में मानसून की दस्तक और ये तीनो प्लेटफार्म भी सही चल पड़े। इसके बाद आज सभी आराम से सोये और मेरी तरह ऑफिस में देरी से पहुंचे।

    इस ब्लॉग को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद हमारे साथ जुड़ने के लिए निचे फॉलो by मेल में अपनी मेल id डाले और आपको नए आर्टिकल की नोटिफिकेशन आ जाएगी।
    Read More

    Thursday, June 20, 2019

    बस दुर्घटना से बंजार घाटी में मातम, मृतकों की संख्या अर्धशतक की ओर

    10:14 AM 0

    मौसम ने अभी बरसात आने के संकेत देने शुरू ही किये थे की पहाड़ों में हादसों की बोहनी हो गई। अब हादसों के लिए मौसम को जिम्मेदार ठहराना हमारा मकसद नहीं लेकिन पहाड़ों में बारिशों में हादसों की संख्या बढ़ जाती है। वैसे हादसों की संख्या तो हर रोज दिन की शुरुआत में ही परोसे जाने वाले अख़बारों में कोई कम नहीं होती लेकिन जब बात एक हादसे की हो और संख्या पहाड़ी पर बसे एक गांव की जनसँख्या के बराबर।
    जहाँ क्रिकेट विश्व कप में डेविड वार्नर ने बांग्लादेश की धुलाई कर शतक लगाया वहीँ कुल्लू की बंजार घाटी में एक दुर्घटना में मृतकों की संख्या अर्धशतक लगाने के करीब है।

    हम बात कर रहे है बंजार घाटी में हुए एक सड़क हादसे की जिसने आज घाटी के लगभग 40 घरों में अँधेरा फैला दिया। मिली जानकारी के अनुसार आज दिन के तीसरे पहर बंजार से गाड़ा गुशैणी जाने वाली महावीर बस बंजार के निकट भियोट मोड़ पर लगभग 500 मीटर की गहरी खाई में समा गई। हादसे की भयावहता का अनुमान हम बस की स्थिति से लगा सकते है।


    इस बस में लगभग 70-80 लोग सवार थे। कॉलेजों में प्रवेश के चलते ज्यादातर विद्यार्थी बस में मौजूद थे। बस की स्थिति खटारा के लगभग थी और छत पर सवार होने की भी बातें है।

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संवेदना जताई है और तुरंत डॉक्टर की टीम भेज दी ताकि घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे लेकिन स्थिति ऐसी है कि घायल व्यक्ति लगभग न के बराबर है।


    प्रथम दृष्टि से दुर्घटना का कारण ओवरलोड लग रहा है लेकिन कारण और भी हो सकते है।


    इस वक़्त घायलों के अच्छे स्वास्थय की दुआ और मृतकों के प्रति सवेंदनाओं के सिवा हमारे पास कोई चारा नहीं। कृपा करके मृतकों के क्षित विक्षित शवों के फोटो शेयर न करें। हाथ जोड़कर विनंती है।




    Read More

    Wednesday, June 19, 2019

    पूर्व मंत्री पंडित अनिल शर्मा अचानक जब कोटली में पहुंचे तो क्या हुआ

    5:22 AM 0

    वैसे तो पंडित अनिल शर्मा जी अपना मंत्री पद छोड़ दिया है लेकिन उनकी समस्याएं अभी काम नहीं हुई। पिछले दिनों उनके पैतृक स्थान कोटली जो की उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, में हिमाचल सरकार का जनमंच कार्यक्रम था। जिसकी अध्यक्षता सिंचाई एवं जन स्वास्थय मंत्री श्री महेन्दर सिंह ठाकुर जी कर रहे थे। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ थोड़ी ही देर में अनिल शर्मा जी भी पधार गए जैसे तैसे उन्हें कुर्सी तो मिल गई लेकिन एक गांव का एक दल सड़क को लेकर उनसे भीड़ गया उनको चुनाव की पूरी खरी खोटी सुनाई। आप भी सुनिए ??















    Read More

    Thursday, June 6, 2019

    मेरे कुछ अपनों ने मेरी शादी की बात चलाई है- Poem By Homkrishan Raj

    9:00 PM 0
    नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से आपका हमारे इस वेब पोर्टल में। आप सभी का धन्यवाद् कि आप अपना सहयोग हमें दे रहे है। निवेदन रहेगा कि हमें सुझाव देते रहिएगा जिस से हम और ज्यादा सुधार कर सकें।

    तुम बहुत अच्छे हो, विचार अच्छे है ,
    इस उम्र में इतनी अच्छी और समझदार बातें कहाँ से कर लेते हो
    जिंदगी में ठहराव जरुरी है, तुम भी ले लो
    जिम्मेदार तो हो अच्छे से निभा लेते हो ये भी निभा लोगे,

    ये पिछले कल की पंक्तियाँ है जो अनायास आज याद आई है ,
    बात बस यूँ है की मेरे कुछ अपनों ने मेरी शादी की बात चलाई है।


    अब किसी दूसरे को इस पड़ाव पर ये बातें कोई बड़ी बात नहीं,
    लेकिन अपनी जिंदगी ki डिक्शनरी में ये शब्द अभी तक आया ही नहीं
    शायद छपा ही न हो,
    अगर छपा भी हो तो मुझे वो पन्ना खोलना ही नहीं,

    अब इन सब बातों को सोचकर पिछली रात नींद भी कहाँ आ पाई है ,
    बात बस इतनी थी की मेरे कुछ अपनों ने मेरी शादी की बात चलाई है।





    मैं एक जिन्दा दिल और मुंहफट इंसान हूँ,
    किसी बात से या काम से आज तक डरा नहीं,
    सर झुका कर चलता हूँ लेकिन झुक कर चलना गवारा नहीं,
    मेरा स्वभाव हाथ बंटाने से कभी पीछे हटा नहीं ,

    इस Attitude के बाद भी पहली बार टाँगे कम्पकम्पाई है,
    बात बस यूँ है की मेरे कुछ अपनों ने मेरी शादी की बात चलाई है।


    ये धागे कुछ पलों में ही बुने जा रहे थे,
    लेकिन मुझे दोनों छोर धुमिल नजर आ रहे थे,
    एक किनारा शायद उसने थाम लिया था,
    मेरे बोलने से पहले रिश्ते रूपी उस धागे के तंतु उँगलियों से फिसल रहे थे,

    शिक्षक आज भी मेरे उच्चारण की मिसालें देते फिर न जाने क्यों मेरी जुबान लड़खड़ाई है,
    बात बस यूँ है की मेरे कुछ अपनों ने मेरी शादी की बात चलाई है।


    वो एक भोली लड़की कुछ बोली ही नहीं,
    उसके मौन में भी एक शोर था जो मेने समझा ही नहीं,
    शायद जदोजहद उसकी भी बहुत भारी होगी,
    लेकिन मेरा आईना उसे कैसे दिखाता मैं,

    क्यूंकि मेरा चैन उड़ाने वाली उसी की तरह कोई और Cutiepie है,
    बात बस इतनी थी की मेरे कुछ अपनों ने मेरी शादी की बात चलाई है।


    पिछले कुछ घंटो से मैं बेचैन हूँ
    लेकिन एक सच से लड़ने की तैयारी है
    दिल में लड़कियों के लिए इज्जत और बढ़ आई है,
    वैसे घबराने की बात नहीं है क्यूंकि मैं शादी नहीं कर रहा,

    लेकिन इस बारे में सोचूंगा जरूर क्यूंकि अनुभवों की भीति में एक और परत चढ़ आई है,
    बात बस यूँ है की मेरे कुछ अपनों ने मेरी शादी की बात चलाई है।


    इस कविता को यूट्यूब पर सुनने के लिए निचे क्लिक करें
    Also visit our Youtube chanel and Subscribe





















    Read More

    Monday, May 13, 2019

    मंडी हिमाचल प्रदेश रैली में पहाड़ी में बोलने लगे मोदी जी ! जिसने जीता लोगों का दिल

    4:15 AM 0

    जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा ही चर्चा में रहते है। चाहे वो उनके विदेशी दौरे हो, चाहे उनके वो अनोखे फैसले, चाहे उनका पहनावा चाहे भाषण क्षमता। जब 2014 में उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार किया था तब उनके बदलते पहनावे के लिए वो चर्चा का विषय बने। जब उनका कार्यकाल एक प्रधानमंत्री की तरह शुरू हुआ तो अपनी विदेशी यात्राओं के लिए सुर्खियां बटोरी। धीरे धीरे उनके फैसले जैसे नोटबंदी तथा GST के लिए भी सुर्ख़ियों में रहे। फिर कुछ सेना ऑपरेशन के लिए भी।
    मोदी जी ने जो जगह लोगो के दिलों में बनाई है उसे कोई दूसरा नहीं ले सकता। जिस शिद्धत के साथ वो लोगों के साथ जुड़ते है शायद ही आज कोई नेता हो जो इतना जुड़ते हो। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते है। उनकी रैली या सभा में लोग भरी मात्रा में पहुँचते है। बहुत से कारणों में से एक कारण यह भी है कि मोदी जी जहां जाते है वहां का पूरा अध्ययन कर लेते है जैसे भाषा रीती रिवाज संस्कृति तथा खान पान इत्यादि।

    आज हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत उन्होंने मंडी जिला के मुख्यालय में पड्डल मैदान में एक रैली की यहां वो पूर्व सांसद तथा वर्तमान में भाजपा के प्रत्याशी श्री रामस्वरूप शर्मा जी के समर्थन के लिए आये थे। जैसे ही उन्होंने भाषण की शुरुआत की उनकी लाइन्स कुछ इस तरह की थी

    आज हांऊ एक बारी भी कन्ने बड़ी काशी ते तुसा सभी रा होर छोटी काशी रे सभी देऊ देवियां रा आशीर्वाद लेंदा आईरा।
    ये पहाड़ी भाषा में उन्होंने कुछ लाइन बोली जिसको सुनते ही लोगो में नारे शुरू हो गए इस का मतलब है की
    आज मैं और बड़ी काशी एक बार फिर से आप सभी लोगों तथा देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने आया हूँ।
    लोग जो सुबह से धुप में इन्तजार में बैठे थे उनका उत्साह देखते ही बनता था।
    Read More

    Tuesday, April 2, 2019

    Contact Us

    6:26 PM 0


    You can contact us with any option and for any reason.

    Our Email ID is rajarisingdirect@gmail.com

    or ya to bhar do niche wala ye form ya fir is se bhi niche comment comment khelte hai likho kuch bhi.






    Read More

    Tuesday, March 19, 2019

    जिला चम्बा में डलहौज़ी/बकलोह कैंटोनमेंट बोर्ड में सरकारी क्षेत्र में 33 पदों पर आवेदन शुरू-Junior Clerk, Forest Guard, JBT Teacher or Mazdoor/Sfaiwala

    10:24 AM 0
    नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से आपका हमारे इस वेब पोर्टल में। यहां पर आप एग्जाम संबंधी आवेदन समय-समय पर देखते हैं और साथ ही साथ हम आपको देते हैं कुछ इंटरेस्टिंग जानकारी या कुछ हाल ही में घटित हुई अमेजिंग स्टोरीज। इसी तरह सुझाव देते रहिएगा यदि आपके कुछ सुझाव हो तो कमेंट में जरूर बताइए।
    आज आपके लिए लेकर आये है हिमाचल प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में भरे जा रहे 33 पदों पर आवेदन के बारे में। ये पद डलहौज़ी कैंटोनमेंट बोर्ड तथा बकलोह केंटोनमेंट बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती प्रक्रिया के आधार से जायेंगे। ये पद जिला चम्बा में छावनी बोर्ड डलहौजी और बकलोह में भरे जा रहे है।

    इन सभी पदों के लिए आप आवेदन https://www.canttboardrecruit.org पर कर सकते है।

    आवेदन की अंतिम तिथि 11-05-2019 है।
  •  बकलोह केंटोनमेंट बोर्ड के लिए पदों का श्रेणीवार विवरण निम्न है :-




  •  पदानुसार न्यूनतम योग्यता इस प्रकार है :-



  •  आयु सीमा :-



  •  चयन की प्रक्रिया :-


  •  आवेदन शुल्क :-


  •  सिलेबस :-


  • अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।


    डलहौज़ी कैंटोनमेंट बोर्ड की नोटिफिकेशन पढ़ें।

    हमारे ब्लॉग को पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्। अगर ये जानकारी आपको उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। इस भर्ती से सम्बंधित कोई भी अधिक जानकारी व शिकायत comment में जरूर बताये। You can contact on rajarisingdirect@gmail.com हम आपके लिए ऐसे ही और लाभदायक ब्लॉग लेकर आते रहेंगे।
    Read More

    Sunday, March 17, 2019

    मैं जल्द क्रिकेट फील्ड पर लौटूंगा - श्रीसंत, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा दायर याचिका में

    2:55 AM 0
    नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से आपका हमारे इस वेब पोर्टल में। यहां पर आप एग्जाम संबंधी आवेदन समय-समय पर देखते हैं और साथ ही साथ हम आपको देते हैं कुछ इंटरेस्टिंग जानकारी या कुछ हाल ही में घटित हुई अमेजिंग स्टोरीज। इसी तरह सुझाव देते रहिएगा यदि आपके कुछ सुझाव हो तो कमेंट में जरूर बताइए।

    किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हे उस से मिलाने में लग जाती है।

    ॐ शांति ॐ फिल्म का शाहरुख़ खान साहब द्वारा बोला गया यह डायलॉग सही बैठता है इस खिलाडी पर।

    एक ऐसा तेज गेंदबाज जिसने क्रिकेट को भगवान की तरह सीने से लगाए रखा चाहे रास्ते में जितने भी रोड आये हो। हम बात कर रहे है 2013 आई पी एल स्पॉट फिक्सिंग मामले में फसे भारत के लिए 90 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल कर 169 विकेट लेने वाले संतकुमारन श्रीसंत की। वर्ष 2013 के आईपीएल में श्री का 2 अन्य खिलाडियों सहित स्पॉट फिक्सिंग के मामले में नाम आया था। इन पर आरोप थे की बुकी के साथ इन्होने पर ओवर 14 Run देने के लिए 90 लाख की बात की थी। कुछ फोटो भी वायरल हुए थे जिसमें आरोप थे की वे ग्राउंड से भी बुकी को तौलिया दिखाकर ईशारा कर रहे थे।


    गौरतलब है की पुलिस जाँच में इन्हे क्लीनचिट मिल गई थी लेकिन BCCI ने इन पर लाइफटाइम बैन लगा दिया दिया था। जिस कारण श्री को क्रिकेट छोड़ना पड़ा लेकिन उनके दिल में जो क्रिकेट के लिए जुनून था वो कम नहीं हुआ। उन्होंने वो ही होंसला रखा जो ग्राउंड में उनका Aggression देखते ही बनता था।
    उन्होंने हिम्मत नहीं हारी उन्होंने अपनी बॉडी पर काम किया। फिल्मों में काम किया टेलीविजिन किया। लेकिन साथ ही साथ वो क्रिकेट को भी नहीं भूले थे। बहुत मुश्किल है किसी खिलाडी को, जो कि दिन के 8 से 10 घंटे तक मैदान में रहता था, उसको 6 लम्बे साल तक उसे मैदान में घुसने भी न दिया जाए। उन्होंने पिछले साल टीवी रियलिटी शो बिग बॉस भी किया और वो रनर उप रहे पूरे 100 दिन उस घर में भी कोई दिन नहीं बिता जब उन्होंने क्रिकेट की बात नहीं की।
    यही होता है हिम्मते मर्दा मदद-ए-खुदा

    उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसके तहत आज फैसला श्रीशांत के हक़ में आया है। कोर्ट ने भी माना कि उम्रभर का प्रतिबन्ध ठीक नहीं उन्होंने BCCI को 3 महीने में फिर से उनकी सजा पर विचार करने को कहा व उनका पक्ष भी सुने। इसके बाद श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सभी चाहने वालों का धन्यवाद भी किया।
    हम तो यही कहेंगे कि आप जल्दी से जल्दी वापिस आओ और देश के लिए फिर से खेलो। बहुत शुभकामनाएं।
    Read More

    Sunday, March 3, 2019

    सरकारी नौकरी :- हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन शिमला Class -I और Class -II के 79 पदों पर आवेदन करें 13 मार्च तक

    7:29 AM 0
    नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से आपका हमारे इस वेब पोर्टल में। यहां पर आप एग्जाम संबंधी आवेदन समय-समय पर देखते हैं और साथ ही साथ हम आपको देते हैं कुछ इंटरेस्टिंग जानकारी या कुछ हाल ही में घटित हुई अमेजिंग स्टोरीज। इसी तरह सुझाव देते रहिएगा यदि आपके कुछ सुझाव हो तो कमेंट में जरूर बताइए।
    हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन शिमला द्वारा दिनांक 21 फरवरी 2019 विज्ञापन द्वारा विभिन्न विभागों के 79 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे है। जो कमीशन की वेबसाइट से ऑनलाइन आधार पर भरे जायेंगे। इन पदों में ग्रेड 1 और ग्रेड II के पद है।
     आवेदन की अंतिम तारिख 13 मार्च 2019 है।
    click here for apply online
  •  पदों का ब्यौरा तथा न्यूनतम योग्यता व वेतन निचे दर्शाये अनुसार होगी:-
  •  विभाग का नाम:-HP State Pollution Control Board Under The Department of Environment Science and Technology
    1. Assistant Environmental Engineer-Class-1 (contract basis)-9 पद
    वेतन:-15600 से 39100 प्लस 5400 ग्रेड पे
    आयु सीमा:-45 साल से कम
    शैक्षणिक योग्यता:- प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री Chemical Environmental/ Civil Industrial/ Mechanical
    2. Senior Scientific Officer-Class-1 (contract basis)-1 पद
    वेतन:-15600 से 39100 प्लस 7600 ग्रेड पे
    आयु सीमा:-18 से 45 साल के मध्य
    शैक्षणिक योग्यता:- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर डिग्री जो एनवायरमेंटल साइंस/केमिस्ट्री/माइक्रोबायोलॉजी साथ में स्नातक डिग्री जो बेसिक साइंस की हो। 10 साल का अनुभव पोलूशन कंट्रोल में रिपीटेड इंस्टिट्यूशन से।
    3. Scientific Officer-Class-1 (contract basis)-4 पद
    वेतन:-10300 से 34800 प्लस 5400 ग्रेड पे
    आयु सीमा:-18 से 45 साल के मध्य
    शैक्षणिक योग्यता:- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय या संस्थान से प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर डिग्री जो केमिस्ट्री/एनवायरमेंटल साइंस/माइक्रोबायोलॉजी साथ में स्नातक बेसिक साइंस में एक रेगुलर स्टूडेंट की तरह की हो या स्नातक डिग्री जो केमिकल इंजीनियरिंग या बायो केमिकल इंजीनियरिंग में हो।
    4. Assistant Law Officer-Class-II (contract basis)-2 पद
    वेतन:-10300 से 34800 प्लस 4200 ग्रेड पे
    आयु सीमा:-18 से 45 साल के मध्य
    शैक्षणिक योग्यता:- स्नातक डिग्री जो कानून यानी Law के साथ 3 साल का अनुभव as a वकील यानी Advocate
    5. Junior Scientific Officer-Class-II (contract basis)-9 पद
    वेतन:-10300 से 34800 प्लस 4200 ग्रेड पे
    आयु सीमा:-18 से 45 साल के मध्य
    शैक्षणिक योग्यता:- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रथम श्रेणी में M.Sc यानी मास्टर इन साइंस डिग्री जो एनवायरमेंटल साइंस/केमिस्ट्री/माइक्रोलॉजी साथ में स्नातक डिग्री जो बेसिक साइंस में एक रेगुलर स्टूडेंट की तरह होनी चाहिए।
     विभाग का नाम:-HP State Civil Supplies Corporation Ltd. under the Department of Food Civil Supplies and Consumer Affairs
    6. Assistant Manager (Legal)-Class-II (contract basis)-1 पद
    वेतन:-10300 से 34800 प्लस 4400 ग्रेड पे
    आयु सीमा:-18 से 45 साल के मध्य
    शैक्षणिक योग्यता:- स्नातकोत्तर in Law (LLM) with specialization in Corporate Law or कानून में स्नातक साथ में 3 साल की प्रैक्टिस हाई कोर्ट या डिस्ट्रिक्ट कोर्ट साथ में इनकम टैक्स/सेल्स टैक्स एंड कांट्रैक्ट केसेस किसी भी कोर्ट या किसी ऑफिस में इन सब में काम करने का अनुभव।
    7. Assistant Computer Programmer-Class-II (contract basis)-1 पद
    वेतन:-10300 से 34800 प्लस 4200 ग्रेड पे
    आयु सीमा:-18 से 45 साल के मध्य
    शैक्षणिक योग्यता:- अभ्यर्थी के पास स्नातक डिग्री जो कंप्यूटर साइंस या इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग जिसमें कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की विशेषता या M.C.A किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से।
    8. Assistant Area Manager/Assistant Procurement Officer-Class-I (contract basis)-1 पद
    वेतन:-10300 से 34800 प्लस 5000 ग्रेड पे
    आयु सीमा:-18 से 45 साल के मध्य
    शैक्षणिक योग्यता:- स्नातक साथ में 5 साल का अनुभव जो प्रोक्योरमेंट, डिस्ट्रीब्यूशन, पर्सनल मैटर और मेंटेनेंस ऑफ एकाउंट्स ऑफ कमर्शियल कंसर्न या एमबीए साथ में 2 साल का अनुभव जो कमर्शियल कंसर्न में हो। जिस व्यक्ति के पास MCA/BIT कंप्यूटर की डिग्री हो उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
     विभाग का नाम:-HP Power Transmission Corporation Ltd under the Department of MPP and Power, HP.
    9. Executive Health Safety and Environmental (HSE)-Class-I E2 Level (contract basis)-1 पद
    वेतन:-16650 से 39100 प्लस 5800 ग्रेड
    आयु सीमा:-18 से 45 साल के मध्य
    शैक्षणिक योग्यता:- B.Tech या एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग/ एनवायरमेंटल साइंस/BE विद 1 साल का पीजी डिप्लोमा जो एनवायरमेंटल का हो किसी भी यूनिवर्सिटी या विश्वविद्यालय से 55% अंक सामान्य श्रेणी के लिए तथा 50% अंक अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और आंतरिक अभ्यर्थियों* के लिए।
    *नोट:- जो अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश सरकार के पावर सेक्टर यूटिलिटीज में काम करते हैं उन्हें आंतरिक अभ्यर्थी माना जाएगा।
    10. Executive (P&A)-Class-I E2 Level (contract basis)-1 पद
    वेतन:-16650 से 39100 प्लस 5800 ग्रेड
    आयु सीमा:-18 से 45 साल के मध्य
    शैक्षणिक योग्यता:- स्नातक साथ में एमबीए एमएसडब्ल्यू या पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा जिसमें विशेषता पर्सनल और एचआर या या इसके समानांतर कोई भी योग्यता जो 55% अंकों के साथ सामान्य श्रेणी तथा 50% अंकों के साथ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा आंतरिक अभ्यर्थियों* के लिए।
    Note:-as per clarification received from the government only full time degree PGDM from IIM will be treated as equivalent to essential qualification.
    *नोट:- जो अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश सरकार के पावर सेक्टर यूटिलिटीज में काम करते हैं उन्हें आंतरिक अभ्यर्थी माना जाएगा।
    11. Executive (LAW)-Class-I E2 Level (contract basis)-1 पद
    वेतन:-16650 से 39100 प्लस 5800 ग्रेड
    आयु सीमा:-18 से 45 साल के मध्य
    शैक्षणिक योग्यता:- स्नातक डिग्री किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या संस्थान से जो कानून यानी LAW में हो 55% अंकों के साथ सामान्य श्रेणी तथा 50% अंकों के साथ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा आंतरिक अभ्यर्थियों* के लिए।
    *नोट:- जो अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश सरकार के पावर सेक्टर यूटिलिटीज में काम करते हैं उन्हें आंतरिक अभ्यर्थी माना जाएगा।
    12. Assistant Engineer (Electrical)-Class-I E2 Level (contract basis)-46 पद
    वेतन:-16650 से 39100 प्लस 5800 ग्रेड
    आयु सीमा:-18 से 45 साल के मध्य
    शैक्षणिक योग्यता:- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री 55% अंक अनुसूचित जाति जनजाति और अंतरिम अभ्यर्थियों* के लिए तथा 60% अन्य के लिए के साथ पास होनी चाहिए। AMIE shall be recognised qualification for internal candidates who were enrolled with institutions having permanent recognitions upto 30 5 2013 note candidates working in power sector utilities of HP government will be considered as internal candidates
    *नोट:- जो अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश सरकार के पावर सेक्टर यूटिलिटीज में काम करते हैं उन्हें आंतरिक अभ्यर्थी माना जाएगा।
     विभाग का नाम:- Department of Information and Public Relation Himachal Pradesh.
    13. District Public Relation Officer-Class-I Gazetted (contract basis)-2 पद
    वेतन:-10300 से 34800 प्लस 5400 ग्रेड पे
    आयु सीमा:-18 से 45 साल के मध्य
    शैक्षणिक योग्यता:- स्नातक डिग्री जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन या स्नातक डिग्री पब्लिक रिलेशन या स्नातक डिग्री पब्लिक रिलेशन एंड एडवरटाइजिंग किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से। या Post graduate degree diploma in journalism and mass communication or post graduate degree diploma in public relation or post graduate degree diploma in public relations and advertising from a recognized university. 3 साल का अनुभव जो पब्लिक रिलेशन, जनरलिज्म, मास कम्युनिकेशन किसी भी सरकारी विभाग निजी विभाग और समाचार पत्र इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया या कोई भी ऑर्गेनाइजेशंस से।
  •  आवेदन शुल्क:-
  •  सामान्य श्रेणी - 400
  •  BPL of Gen.,SC,OBC,ST -100
  •  SC,OBC,ST of HP - 100
  •  Ex-Servicemen of H.P.- NO Fees
  • आप ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से शुल्क अदा कर सकते है।
    आपको कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 13 मार्च 2019 से पहले ऑनलाइन अपना आवेदन करना होगा Official Notification Click Here
    कोई भी समस्या आपको आती हो तो कमेंट करें या rajarisingdirect@gmail.com पर लिखें।

    सिलेबस तथा पेपर से सम्बंधित जानकारी इसी वेब पोर्टल पर कुछ समय बाद मिलेगी
    हमारे ब्लॉग को पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्। अगर ये जानकारी आपको उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। इस भर्ती से सम्बंधित कोई भी अधिक जानकारी व शिकायत comment में जरूर बताये। You can contact on rajarisingdirect@gmail.com हम आपके लिए ऐसे ही और लाभदायक ब्लॉग लेकर आते रहेंगे।
    Read More

    Thursday, February 21, 2019

    National Health Mission राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन में 22 पदों पर आवेदन। सैलरी 50000 तक Medical Officer, Driver, Senior Treatment Supervisor, Accountant, ASHA Coordinator, Distt. or State Consultant and many more

    11:15 AM 0
    नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से आपका हमारे इस वेब पोर्टल में। यहां पर आप एग्जाम संबंधी आवेदन समय-समय पर देखते हैं और साथ ही साथ हम आपको देते हैं कुछ इंटरेस्टिंग जानकारी या कुछ हाल ही में घटित हुई अमेजिंग स्टोरीज। इसी तरह सुझाव देते रहिएगा यदि आपके कुछ सुझाव हो तो कमेंट में जरूर बताइए।
    आज के रोजगार समाचार में आपको जो जानकारी लेकर आए हैं वह है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की ओर से।
    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी नेशनल हेल्थ मिशन हिमाचल प्रदेश राज्य के विभिन्न विभिन्न स्वस्थ संस्थानों के लिए 22 विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रहा है। यह भर्ती अनुबंध आधार पर यानि कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर 1 साल के लिए होगी लेकिन कार्य की संतुष्टि होने पर आगे एक्सटेंशन दी जाएगी। इसके अन्तर्गत आप 10 अलग अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते है।
    नोट:- यदि आपने Advertisement Reference No. 0001/2019 दिनांक 10 जनवरी 2019 के अंतर्गत अप्लाई किया है तो आप इस ब्लॉग को नजरअंदाज कर सकते हैं।
  •  इसके अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च 2019 समय 5:00 बजे तक है।
  •  आवेदक हिमाचल का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  •  पदों की संख्या, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तथा वेतन का ब्यौरा निम्न है-
  • किसी भी पद पर आवेदन के लिए आप post के आगे लिखे Click here for apply>>>पर क्लिक करें।


    1.  Medical Officer Dental- 01 पद         Click Here For Apply>>>>>>
    शैक्षणिक योग्यता:- डेंटल सर्जरी में स्नातक होना आवश्यक है तथा हिमाचल स्टेट डेंटल काउंसिल में दर्ज नाम होना चाहिए। 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
    वेतन:-  26250/-प्रतिमाह
    2.  Driver (RNTCP)- 02 पद         Click Here For Apply>>>>>>
    शैक्षणिक योग्यता:- हाई स्कूल का सर्टिफिकेट तथा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस लाइट मोटर व्हीकल। हैवी मोटर व्हीकल लाइसेंस वाले प्रार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। रोजाना की छोटी रिपेयर ड्राइवर को स्वयं आनी चाहिए।
    वेतन:-  8700/-प्रतिमाह
    3.  Senior Treatment Supervisor- 03 पद         Click Here For Apply>>>>>>
    शैक्षणिक योग्यता:- कोई भी स्नातक डिग्री या मान्यता प्राप्त सैनिटरी इंस्पेक्टर कोर्स होना चाहिए। सर्टिफिकेट कोर्स कंप्यूटर ऑपरेशन कम से कम 2 माह का होना चाहिए। परमानेंट दो पहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहन को चलाना आना आवश्यक है।
    वेतन:-  15000/-प्रतिमाह

    यह भी पढ़ें:- दसवीं पास के लिए नियमित/रेगुलर आधार पर 9 पदों पर करें आवेदन। जिला कोर्ट सोलन में. . .


    4.  Sr. Tubeclosis Laboratory Supervisor- 01 पद     Click Here For Apply>>>>>>
    शैक्षणिक योग्यता:-  कोई भी स्नातक डिग्री तथा डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी इसके बराबर की कोई भी डिग्री। कंप्यूटर ऑपरेशन का सर्टिफिकेट कोर्स कम से कम 2 माह का तथा परमानेंट दो पहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस और दोपहिया वाहन को चलाना आना आवश्यक है।
    वेतन:-  15000/-प्रतिमाह
    5.  Accountant- 06 पद         Click Here For Apply>>>>>>
    शैक्षणिक योग्यता:-  स्नातक डिग्री इन कॉमर्स या एमबीए इन फाइनेंस। यदि प्रार्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त सोसायटी या संस्थान से ऑडिट में कोई काम किया हो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। 2 साल का अनुभव जिसमें अकाउंट्स को मेंटेन करना और डबल एंट्री सिस्टम काम किया हो।
    वेतन:-  11000/-प्रतिमाह
    6.  ASHA Coordinator- 02 पद         Click Here For Apply>>>>>>
    शैक्षणिक योग्यता:-  प्रार्थी को स्नातक की डिग्री किसी भी ट्रेन में साथ में पीजीडीसीए या 1 साल का कंप्यूटर कोर्स किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना आवश्यक है।
    वेतन:-  12000/-प्रतिमाह
    7.  Laboratory Technician- 01 पद         Click Here For Apply>>>>>>
    शैक्षणिक योग्यता:-  10 + 2 इन साइंस साथ में डिप्लोमा या डिग्री in DLMT
    वेतन:-  10000/-प्रतिमाह
    8.  State Consultant- 01 पद         Click Here For Apply>>>>>>
    शैक्षणिक योग्यता:-  MBBS/BAMS/BDS की डिग्री मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से या MHA/MPH/MBA (in hospital management) संबंधित फील्ड में 3 साल का अनुभव आवश्यक है।
    वेतन:-  50000/-प्रतिमाह
    9.  District Consultant- 01 पद         Click Here For Apply>>>>>>
    शैक्षणिक योग्यता:-  MBBS/BAMS/BDS की डिग्री मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से या MHA/MPH/MBA (in hospital management) संबंधित फील्ड में 1 साल का अनुभव आवश्यक है। कंप्यूटर और लैपटॉप में एमएस वर्ड के साथ काम कर सके।
    वेतन:-  40000/-प्रतिमाह
    10.  District Admin Assistant- 02 पद          Click Here For Apply>>>>>>
    शैक्षणिक योग्यता:-  किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। पीजीडीसीए मान्यता प्राप्त संस्थान से तथा 1 साल का अनुभव किसी भी स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम में काम किया हो।
    वेतन:-  12000/-प्रतिमाह
  •  नियुक्ति प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होगी लिखित परीक्षा के लिए 3 परीक्षा केंद्र मंडी शिमला तथा धर्मशाला होंगे।
  • Official Notification
    हमारे ब्लॉग को पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्। अगर ये जानकारी आपको उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। इस भर्ती से सम्बंधित कोई भी अधिक जानकारी व शिकायत comment में जरूर बताये। You can contact on rajarisingdirect@gmail.com हम आपके लिए ऐसे ही और लाभदायक ब्लॉग लेकर आते रहेंगे।
    Read More

    Tuesday, February 19, 2019

    दसवीं पास के लिए नियमित/रेगुलर आधार पर 9 पदों पर करें आवेदन। जिला कोर्ट सोलन में. . . . .

    6:09 AM 0
    नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से आपका हमारे इस वेब पोर्टल में। यहां पर आप एग्जाम संबंधी आवेदन समय-समय पर देखते हैं और साथ ही साथ हम आपको देते हैं कुछ इंटरेस्टिंग जानकारी या कुछ हाल ही में घटित हुई अमेजिंग स्टोरीज। इसी तरह सुझाव देते रहिएगा यदि आपके कुछ सुझाव हो तो कमेंट में जरूर बताइए।
    इस बार जो रिक्तियों सम्बन्धी खबर लेकर हम आये है वो आई है जिला सत्र न्यायधीश कार्यालय सोलन हिमाचल प्रदेश से। वहाँ पर 9 पदों को भरने हेतु (regular Basis ) आवेदन मांगे है। यदि आप इच्छुक है और सोलन जिला में नौकरी करना चाहते है तो आप आवेदन कर सकते है ।।आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।। क्यूंकि इनमें से अधिकतर नौकरियों पर रेगुलर बेसिस पर नौकरी है आपको अनुबंध पर नहीं रहना होगा।
  •  आवेदन की अंतिम तिथि पांच मार्च 2019 है। 05-03-2019
  •  आप अपना आवेदन पत्र ऑफलाइन तरीके से सीधा डाक या स्वयं जाकर कार्यालय में जमा करवा सकते है।
  • ।।आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।।
  •  आपकी आयु 01 मार्च को 18 से 45 वर्ष के भीतर होनी चाहिए।
  •  आप नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए।

  • यह भी पढ़ें:- National Health Mission राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन में 22 पदों पर आवेदन। सैलरी 50000 तक Medical Officer, Driver, Senior Treatment Supervisor, Accountant, ASHA Coordinator, Distt. or State Consultant and many more

  •  पदों का श्रेणीवार ब्यौरा तथा न्यूनतम योग्यता निम्न है :-
  •  पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र में निम्न दस्तावेज जो किसी Gazetted Officer से सत्यापित होने चाहिए
    1. आयु प्रमाण पत्र
    2. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
    3. अनुभव प्रमाण पत्र
    4. जाती प्रमाण पत्र
    5. एक पासपोर्ट साइज फोटो जो की attaested हो
  •  ये सभी दस्तावेज और आवेदन पत्र।।आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।। आप अंतिम तिथि से पहले Office of the Distt. & Sessions Judge, Civil & Sessions Division, Solan, Distt. Solan, Himachal Pradesh को भेज दे।
  •   इन सभी पदों पर नियुक्ति Vivo Voice / Personal Interview से ही होगी कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
  • click on the link for our channel
    Also visit our Youtube chanel and Subscribe

    हमारे ब्लॉग को पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्। अगर ये जानकारी आपको उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। इस भर्ती से सम्बंधित कोई भी अधिक जानकारी व शिकायत comment में जरूर बताये। You can contact on rajarisingdirect@gmail.com हम आपके लिए ऐसे ही और लाभदायक ब्लॉग लेकर आते रहेंगे।
    Read More

    Saturday, February 9, 2019

    हिमाचल प्रदेश बागवानी विभाग में Horticulture Extension Officers के 32 पदों पर आवेदन Last Date:-?

    10:06 PM 0

    नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से आपका हमारे इस वेब पोर्टल में। यहां पर आप एग्जाम संबंधी आवेदन समय-समय पर देखते हैं और साथ ही साथ हम आपको देते हैं कुछ इंटरेस्टिंग जानकारी या कुछ हाल ही में घटित हुई अमेजिंग स्टोरीज। इसी तरह सुझाव देते रहिएगा यदि आपके कुछ सुझाव हो तो कमेंट में जरूर बताइए।
    आज जो एग्जाम संबंधी जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं वह है डायरेक्टरेट ऑफ हॉर्टिकल्चर हिमाचल प्रदेश में 32 पद अनुबंध आधार पर जो है वह Horticulture एक्सटेंशन ऑफिसर के भरे जाने हैं जिसके लिए उन्होंने आवेदन मांगा है आवेदन की अंतिम तिथि है वह है 25 फरवरी 2019 अगर आप ट्राईबल एरिया के हो तो आप 10 मार्च 2019 तक अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं । Extensin Officer को हिमाचल के कई इंटीरियर जगह में जाकर काम करना होगा वह वहां के लोगों से बातचीत करनी होगी।
    Application Form Download here..
  •  आयु सीमा आप 11 2019 को 18 से 45 साल की उम्र के बीच होने चाहिए यदि आप अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग के हो तो आपको ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जा सकती है ।
  •  न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता :- आवेदक ने 4 साल की बीएससी हॉर्टिकल्चर या इससे बराबर की कोई डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त की हो।
  •  आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  •  Name of the post-Horticulture extension officer
  •  Fixed remuneration- Rs 8310/ per month
  •  Category wise division of post -
  • General-8  Ward of freedom fighter-1  Ex-servicemen-2   Distinguished Sports Person-2  physically handicapped-1   Schedule caste-8  schedule caste-4   IRDP SC-1  ex servicemen-2  physically handicapped-1   Other backward class-9   OBC-5   IRDP OBC 3 ex-serviceman-1  schedule tribe-1 
  •  आपको अपने आवेदन पत्र के साथ सभी उपयुक्त दस्तावेज लगाकर निदेशालय बागवानी विभाग के नीचे वाले पते पर भेज दे।
  • Director of Horticulture,
    Himachal Pradesh, Navbahar Shimla-2
    हमारे ब्लॉग को पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्। अगर ये जानकारी आपको उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। इस भर्ती से सम्बंधित कोई भी अधिक जानकारी व शिकायत comment में जरूर बताये। You can contact on rajarisingdirect@gmail.com हम आपके लिए ऐसे ही और लाभदायक ब्लॉग लेकर आते रहेंगे।
    Read More

    Friday, February 8, 2019

    जब P.E.T. Teacher ही नहीं तो ग्राउंड का क्या करोगे ? क्या हुआ जब हि० प्र० सरकार के जनमंच में शिकायतकर्ता ने कही ये बात। जनमंच कटौला----

    6:32 AM 0

    नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से आपका हमारे इस वेब पोर्टल में। आप सभी का धन्यवाद् कि आप अपना सहयोग हमें दे रहे है। निवेदन रहेगा कि हमें सुझाव देते रहिएगा जिस से हम और ज्यादा सुधार कर सकें।

    बात कुछ यूँ है की हिमाचल प्रदेश में 2018 में श्री जय राम ठाकुर जी ने मुख्यमंत्री की कमान संभाली है। जैसे ही उन्होंने कमान संभाली है तब से लगातार जन कल्याणकारी योजनाओं की छड़ी लगा दी है। पहली केबिनेट मीटिंग्स में ही उन्होंने कुछ ऐसे तोहफे दिए जो जिस से जनता के दिल में उनके लिए प्यार और भी बढ़ गया है। यदि जनता के नजरिये से देखे तो एक अन्य तोहफा जो दिया है वो प्रदेश सरकार का जनमंच।
    जनमंच का पूरा श्रेय सरकार को जाता है क्यूंकि इस तरह का अनूठा संगम जहां अधिकारीगण एक जगह इकट्ठे होकर जनता के द्वार आकर उनकी सारी समस्याएं और शिकायतें वहीँ पर निपटा सकें। शिकायतों की निगरानी या शीघ्र निपटान के लिए प्रदेश सरकार का कोई न कोई मंत्री हमेशा वहां पर उपस्थित रहता है।
    जहां जनता के लिए ये बहुत फायदेमंद साबित होता है वहीं अधिकारियों के लिए थोड़ा सा चिंता का कारण क्यूंकि शिकायतें ऐसी होती है जो ग्राउंड लेवल पर करना बहुत मुश्किल होता है लेकिन सुनने में नाममात्र। जिस कारण मंत्री जो है वो डांट फटकार लगा देते है।

    इन जनमंचों के दौरान बहुत सी ऐसी घटनाएं हो जाती है जो या तो हंसी का काऱण या आश्चर्य चकित कर देने वाला होता है।

    कुछ ऐसा ही हुआ 3 फरवरी को जिला मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटौला में हुए जनमंच में, जहां अध्यक्षता कर रहे थे प्रदेश सरकार के स्वस्थय एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री विपिन सिंह परमार जी।
    शिकायतों का सिलसिला जैसे ही शुरू हुआ एक शिकायतकर्ता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारी समस्या को कोई भी नहीं सुन रहा है। नेता लोग हमेशा ऐसा ही करते है।
    अपनी बात की पुष्टि के लिए उन्होंने एक उदाहरण दिया की कुछ साल पहले भी एक मंत्री से उन्होंने कटौला स्कूल के ग्राउंड के बारे में बात की तो उस मंत्री ने जवाब दिया कि:-
    जब आपके स्कूल में PET अध्यापक ही नहीं तो आप क्या करोगे खेल मैदान का।

    ये बात सुनकर सारे सदन में ठहाके गूंज पड़े। स्वास्थय मंत्री परमार जी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब ऐसा नहीं होगा और हल्की से मुस्कान दी। लेकिन साथ में बैठे हुए विधायक जवाहर ठाकुर जी ने इस बात पर जोर का ठहाका लगाया क्यूंकि वो जिस पूर्व मंत्री की बात कर रहे थे उसे हराकर ही जवाहर ठाकुर विधायक बने थे।

    बाकी आप समझदार हो।

    इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद आप हमारे साथ इसी तरह जुड़े रहिये यदि आप इसी तरह के और अधिक जानकारी से परिपूर्ण ब्लॉग पढ़ने है तो हमे अपना विषय इस मेल पर भेजिए rajarisingdirect@gmail.com
    Read More

    Post Top Ad

    Your Ad Spot